Logo
Header
img

351 मीटर तिरंगे के साथ निकाली गयी तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत 351 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कलेक्ट्रेट से रानी लक्ष्मी बाई पार्क तक किया गया। यात्रा को हरी झण्डी दिखाते हुए झांसी के जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर भारतवासी को दिवापली, होली, ईद जैसा ही मनाना चाहिए, उन्होंने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही भव्यता और परम्परागत रूप से मनाया जायेगा।

परमार्थ संस्थान के सचिव डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अन्तर्गत इस बुन्देलखण्ड की धरा पर जल सहेलियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। झांसी से ही 1857 में भारत की स्वतंत्रता के लिए पहली क्रांति का बिगुल बजा था। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए।

सिने अभिनेता आरिफ शहडोली द्वारा यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के कहानी का वर्णन किया गया। सभी जल सहेलियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाये गये। अंत में रानी लम्बीबाई पार्क पहुचकर वीरागंना रानी लक्ष्मी बाई को याद किया।

जल सहेली मीरा झा ने कहा कि इस आजादी के पर्व पर हम सभी पानी को बचाने का संकल्प लेते हैं। इस तिरंगा यात्रा में झांसी के मनरेगा आयुक्त, सीटी मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन के अधिकारीगण सहित 400 से अधिक जल सहेलियों, शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Top