Logo
Header
img

बंगाल में रिलीज को तैयार 'द बंगाल फाइल्स'

विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' एक बार फिर सुर्खियों में है। सितंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को पश्चिम बंगाल में भारी विरोध और विवादों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मई को कोलकाता के एक सिनेमाघर में फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

फिल्म को कोलकाता के प्रिया सिनेमाज में प्रदर्शित किया जाएगा। सिनेमाघर संचालक अरिजीत दत्ता ने कहा कि सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बावजूद फिल्म को राजनीतिक कारणों से राज्य में रिलीज नहीं होने दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में फिल्म को दिखाने के लिए अन्य सिनेमाघरों से भी बातचीत चल रही है।

विवेक अग्निहोत्री पहले भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को रोका गया, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। निर्देशक का कहना था कि अब बंगाल के दर्शकों को आखिरकार फिल्म देखने का मौका मिलेगा और वे अपनी राय खुद बना सकेंगे।

Top