श्रीनगर 05 दिसंबर (हि.स.)। श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में बीती रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। विश्व प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्टए गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में पारा शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।