जम्मू 01 िदसंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में ठड़ का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं कश्मीर घाटी में कुछ ही दिनों में चिल्ले कला शुरू हो जाएगा जिससे सर्दी और अधिक बढ़ जाएगी। घाटी में चिल्ले कला के दौरान पानी जमने लगता है। इसी बीच श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी दूसरी रात दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार श्रीनगर में गुरूवार सुबह धुंध के साथ शुरू हुई। इसी बीच श्रीनगर में बीती रात शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया था। काजीगुंड में बीती रात का तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में गुरूवार को शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कोकेरनाग में पिछली रात का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम था।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात की तरह ही था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कुपवाड़ा शहर में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
जम्मू में पिछली रात के 10.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.0 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख में लेह में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस और साइबेरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान द्रास में तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।