Logo
Header
img

बंगाल में फिर गिरा तापमान

कोलकाता, 2 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब एक बार फिर शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। पिछले तीन दिनों के दौरान यह 21 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था जिसके कारण हल्की गर्मी लग रही थी। एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान भी महज 30.1 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कालिमपोंग में तो पहले से ही सर्दी अधिक पड़ रही है।
Top