Logo
Header
img

बंगाल : दक्षिण में चढ़ रहा पारा, उत्तर में बढ़ी ठंड

कोलकाता, 5 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जबकि अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस पर है। मौसम विभाग ने बताया है कि कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंपोंग के तापमान में गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच जा पहुंचा है जिसके कारण ठंड बढ़ी है। उत्तर बंगाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब है। इस सप्ताह तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
Top