Logo
Header
img

तीन लोगों पर पत्थर से हमला, महिला की हुई मौत 2 घायल

रांची, 25 जनवरी (हि.स.)। शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बस स्टैंड में बीती रात अज्ञात लोगों ने महिला समेत तीन लोगों पर पत्थर से हमला किया गया, जिसमें महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला समेत तीनों व्यक्ति बस स्टैंड परिसर में ही रहते थे। मंगलवार देर रात इनके ऊपर पत्थर से जोरदार हमला किया गया, जिससे इनका सिर पूरी तरह घायल हो गया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक महिला की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना किस वजह हुई, फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है और बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
Top