Logo
Header
img

रात में अचानक सड़क पर उतरे एसपी, करने लगे वाहनों की जांच

बेगूसराय, 16 सितम्बर (हि.स.)। बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अब रात में भी एक्शन मोड में काम करेगी। अपराध नियंत्रण के लिए एसपी योगेन्द्र कुमार खुद रात के अंधेरे में अचानक सड़क पर उतरकर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी योगेन्द्र कुमार ने एनएच-31 पर ट्रैफिक चौक सहित कई जगहों पर आने-जाने वाले वाहनों की अपने स्तर से जांच पड़ताल किया। एसपी ने कहा कि बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया है। एसपी ने कहा कि आज रात को हम सभी लोग नाइट पेट्रोलिंग में निकले हुए हैं, टाउन थाना क्षेत्र में पुलिसिंग की क्या व्यवस्था है, उसकी स्थिति का भी जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि जितने भी फरार अपराधी है, पेंडिंग वारंट है, उस पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। 

 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदेश दिया गया है की जो फरार अपराधी हैं, उसे विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया जाए। डायल-112 की गाड़ी का एनएच पर अलर्टनेस एवं वायरलेस चेक किया गया है। रात में विभिन्न जगहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने कहा कि रात में अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं, उसे पकड़ने के लिए रात में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूरे जिले में हम लोग लगातार अवैध हथियार जब्ती का अभियान चला रहे हैं। वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है।
Top