Logo
Header
img

लुधियाना से समाज सेविका निधिका डंडोना हुई भाजपा में शामिल

भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है,जहां पर हर किसी को पूरा मान सम्मान दिया जाता है–धीमान

भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ पर महिलाएं अपने को पूर्ण रूप से सुरक्षित समझती हैं - शीनू चुघ

लुधियाना 24 अप्रैल  (News DNN) भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुघ के प्रयासों से स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में लुधियाना दक्षिणी हल्के से समाज सेविका निधिका डंडोना भाजपा में शामिल हुई । भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने निधिका को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष धीमान ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों के जनकल्याण के लिए जी जान से लगी हुई है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला प्रधान शीनू चुघ ने कहा की महिलाओं के भाजपा के साथ जुड़ने का मुख्य कारण पिछले कई वर्षों से भाजपा द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा सम्मान है I आगे इस विषय पर बात करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ पर महिलाएं अपने को पूर्ण रूप से सुरक्षित समझती हैं और यहाँ पर उन्हें राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए कार्य करने की पूरी स्वंतंत्रता और बराबरी का अवसर मिलता है I 

इस मौके पर जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डाक्टर निर्मल नय्यर,हर्ष शर्मा,नवल जैन,परवीन शर्मा,खजांची बॉबी जिंदल,अतुल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे, सौरव कपूर,प्रवक्ता नीरज वर्मा,सुरेंद्र कौशल,साबिर हुसैन,संजीव चौधरी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,मुकेश साहनी इत्यादि मौजूद रहे।

Top