Logo
Header
img

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन

बगहा, 29 अप्रैल मधुबनी प्रखंड़ के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पकरीहवा दोनाहा के परिसर में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खेल में 200 और 400 मीटर के लड़कियों का दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ। उक्त आशय की जानकारी बगहा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितु जयसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पत्र एवं कॉपी देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। खेल में मुख्य रेफरी सुनील कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवौ संचालन चन्द्रभूषण सिंह ने किया।
Top