रांची, 5 अप्रैल। राज्य में साहित्य जगत के प्रतिष्ठित लेखक महादेव टोप्पो को विश्वंभर स्मृति झारखंड साहित्य सम्मान आठ अप्रैल को दिया जायेगा। इसके अलावा विश्वंभर फाउंडेशन की ओर से विजयलक्ष्मी युवा सम्मान रूपम झा को मिलेगा। ये दोनों पुरस्कार इसी वर्ष से शुरू किये गये हैं।
फाउंडेशन की ओर से रांची में आयोजित होनेवाले साहित्य सम्मान समारोह में इन दोनों के अलावे मिथिला के साहित्यकार शिवशंकर श्रीनिवास को विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान दिया जायेगा। साहित्य सम्मान कार्यक्रम में तीनों चयनित लेखकों को सम्मानित किया जाना है। इसके अलावा इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें मिथिला के नवोदित एवं नामचीन कलाकार ऋषव भारद्वाज अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।