मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में शुक्रवार को मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई। सभी ने प्रतिज्ञा की कि वे जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के भेदभाव के बिना भारत के लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करेंगे। सभी मतभेदों को हिंसा का सहारा लिए बिना बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।राजभवन में भी मना सद्भावना दिवस
राजभवन में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। राजभवन के बैंक्वेट हॉल में राज्यपाल के उपसचिव स्वरोचिष सोमवंशी ने राजभवन के अधिकारी- कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलायी।