Logo
Header
img

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आए, दिनेश अध्यक्ष-रावत महासचिव बने

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के देर रात्रि परिणाम आ गए। अध्यक्ष पद पर दुर्गा सिंह मेहता को 229, दिनेश चंद्र सिंह रावत को 449 तथा शशिकांत शांडिल्य को 124 मत मिले।

इस प्रकार दिनेश चंद्र सिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गा सिंह मेहता पर 200 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि दिनेश भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के भाई हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौशल साह जगाती को 386, विकास कुमार गुगलानी को 452 मत मिले और विकास ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मानवेंद्र सिंह 446 मत प्राप्त कर जीते, जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी प्रभात बोहरा को 397 मतों पर संतोष करना पड़ा। महिला उपाध्यक्ष के पद पर मधु नेगी सामंत को 290, शीतल सेलवाल को 352 तथा शिवांगी गंगवार को 189 मत मिले, फलस्वरूप शीतल विजयी रहीं। महासचिव पद पर रहे सर्वाधिक कड़े मुकाबले में वीरेंद्र सिंह रावत को 419 तथा सौरभ अधिकारी को 433 मत मिले, और सौरभ अधिकारी 14 मतों के अंतर से जीते।

गौरतलब है कि इनके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, लाइब्रेरियन के पद पर मनी कुमार बाटला व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के पद पर गुरबानी सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों पर भुवनेश जोशी, कांति राम, किसन सिंह, प्रकाश पेटशाली व संजीव सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य महिला के पद पर तेजस्विनी सागर और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला के पद पर गुरबानी सिंह निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी की ओर से मीडिया को औपचारिक तौर पर चुनाव परिणाम उपलब्ध नहीं कराये।

Top