रांची, 09 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से रविवार को नामकुम में सैकड़ों योग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत अटल बिहारी वाजपेयी खेल सम्मान का प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
मौके पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम भाजयुमो कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ता है। झारखंड खिलाड़ियों का गढ़ रहा है। यहां के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद भी अपनी लगन और मेहनत से झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। सम्मानित खिलाड़ियों में झारखंड के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट इन योगा, 36 नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया, यूनिवर्सिटी गेम्स आदि के सैकड़ों योग खिलाड़ी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, विशिष्ठ अतिथि भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद , विकास कुमार गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।