Logo
Header
img

रांची- गोड्डा ट्रेन अब दिन के 3:15 बजे होगी रवाना

रांची, 17 मार्च। रांची रेल डिवीजन से चलने वाली ट्रेन रांची-गोड़ा त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 मार्च से रांची स्टेशन से दोपहर तीन बजे के स्थान पर 3:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं टाटानगर-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 मार्च से टाटानगर स्टेशन से दो बजे के स्थान पर 2:25 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं दूसरी ओर रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थाई रूप से कोच संयोजन में वृद्धि की गई है। अब इन ट्रेनों में एसी प्रथम श्रेणी और एसी 2-टियर संयुक्त कोच का एक अतिरिक्त कोच 3 माह के लिए अस्थाई तौर पर लगेगा।
Top