Logo
Header
img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रभु श्रीलिंगराज का किया दर्शन

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (हि.स.)। भुवनेश्वर स्थित श्रीलिंगराज मंदिर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे शनिवार सुबह राजभवन से निकलकर सीधे श्रीलिंगराज मंदिर पहुंचीं। बिंदुसागर पुष्करिणी से नंगे पांव श्रीलिंगराज मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर में उन्होंने सबसे पहले सिद्धि बिनायक मंदिर में पूजा की। इसके बाद महाप्रभु श्रीलिंगराज मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक किया। उन्होंने माता पार्वती के दर्शन किये। इसके बाद राष्ट्रपति ने मंदिर की परिक्रमा की। अंत में राष्ट्रपति नंदी भृंगी के दर्शन कर मंदिर से निकलीं। मंदिर के समक्ष उनके स्वागत के लिए लोग गाजे-बाजे के साथ जनजातीय नृत्य करते दिखे। राष्ट्रपति कुछ समय के लिए उनके निकट रुकीं, फिर आगे बढ़ीं। इस दौरान उनकी पुत्री भी साथ दिखीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर कार्यालय व जिला प्रशासन की ओर से बडु नियोग के सचिव कमलाकांत बडु ने राष्ट्रपति के जलाभिषेक व पूजा में सहायता की। सेवायतों की ओर से उन्हें श्रीलिंगराज जी के प्रिय प्रसाद दिये गए।
Top