Logo
Header
img

राष्ट्रपति ने डॉ. जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 08 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के अलावा राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में डॉ. जाकिर हुसैन के चित्र के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
Top