150 से अधिक डांसर्स ने मचाया धमाल, विजेताओं को मिले गोल्ड मेडल
मुरादाबाद, 20 मई (हि.स.)। एमआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अरेबिक सैंड हिप हाप चैंपियनशिप का आज रंगारंग और उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई नामचीन स्कूलों और डांस एकेडमियों के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मंच पर अपने डांस का जबरदस्त दम दिखाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि शुभम शर्मा और एमआईटी वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में स्प्रिंगफील्ड, दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, सेंट मैरी सिविल लाइंस, होस्ट एमआईटी वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके साथ ही शहर की शीर्ष डांस एकेडमियों के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिनमें मुख्य रूप से डांस एरीना, रिदम डांस स्टूडियो, एस रॉकर डांस स्टूडियो, एवी डांस स्टूडियो, एनएम डांस एकेडमी, शैरन डांस एकेडमी, केयरफ्री डांस इंस्टीट्यूट, गेट अप डांस स्टूडियो, ब्रास सिटी डांस सेंटर, द गैग्नेंट्स डांस स्टूडियो सहयोगी कोरियोग्राॅफर्स और गुरु सम्मानित हुए।
कार्यक्रम में अभिजीत सैनी, रितिक, सचिन दिवाकर, अमित वैश्य, निहाल मुल्तानी, शैरन हार्डी, शिवांगी राजपूत, निखिल ठाकुर, अर्पित दिवाकर, अमित मिश्रा, नीलू सिन्हा, स्नेहा, खुशी गौर, निहाल चौधरी, तान्या शर्मा, जविंत सिंह, रेखा आदि सम्मानित हुई । आयोजन समिति में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री रिम्पी सिंह, नीलू सिंह और अनु गौतम की मुख्य भूमिका रही।