Logo
Header
img

दतिया : परशुराम जयंती शुक्रवार को नगर में निकलेगा चल समारोह

दतिया, 9 मई (हि.स.)। विगत कई वर्षों से भगवान श्री परशुराम जी की जयंती का आयोजन समस्त ब्राह्मण समाज के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें शहर और ग्रामीण अंचल के सैंकड़ों ब्राह्मण बंधु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जिसमें कि 10 मई को भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कालका प्रसाद दुवे ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री.म.प्र.शासन डाॅ.नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 10 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक भगवान परशुराम का अभिषेक 12 से 5 बजे तक कन्या भोज, सायं 6 बजे चल समारोह, रास बिहारी जी का मंदिर पकोडिया महादेव दतिया से प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुऐ वापिस मंदिर पहुंचेगा। रात्रि 8 बजे प्रसाद वितरण होगा।

भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव

सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया के पास स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है।

मां पीतांबरा देवी का प्रकटोत्सव

दतिया में श्री पीतांबरा पीठ मंदिर तीन दिवसीय जयंती का आयोजन हर वर्ष की भांति किया जा रहा है। जिनमें 10 मई को परशुराम जयंती, 11मई को श्री पीतांबरा देवी प्रकटोत्सव, 12 मई को श्री आद्य शंकराचार्य जयंती, विधि विधान के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान भक्तगण पूर्व की भांति घरों, देवालयों व प्रतिष्ठानों को स्वच्छ कर पीला झंडा लगायेंंगे। पीले वस्त्र पहनेंंगे व मां पीतांबरा देवी की आराधना करेंगे। घरों में दीपक जलाकर मां पीतांबरा देवी की पूजा अर्चना करेंगे।


Top