पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बालयोगी को जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में अर्पित की गई पुष्पांज??
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी की जयंती पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। बालयोगी 12वीं और 13वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले वह आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य और आंध्रप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी थे। बालयोगी का तीन मार्च, 2002 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।