Logo
Header
img

सिरमौर के माजरा में पुलिस का घर मे छापा, एक चिट्टा तस्कर धरा

नाहन, 17 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जिसके चलते माजरा थाना पुलिस ने जगतपुर में रेड कर आठ ग्राम चिट्टा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

पुलिस के अनुसार सोमवार को गश्त के दौरान जगतपुर चौक के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी गांव जगतपुर, डा. मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब अपने घर से नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का धंधा करता है। उसका घर मदरसा के सामने है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एन डी पी एस एक्ट के तहत थाना माजरा में मामला दर्ज किया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Top