Logo
Header
img

अब प्रत्येक दिन चलेगी दानापुर-जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

 श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर जाने के लिए दानापुर और जसीडीह के बीच 03244/03243 दानापुर-जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन सप्ताह में तीन दिन के बदले अब प्रत्येक दिन किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी सुविधा के मद्देनजर अब 03244/03243 दानापुर-जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल को तत्काल प्रभाव से प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह गाड़ी संख्या-03244 दानापुर से सुबह 7.20 बजे खुलकर 7.40 बजे पटना, 8.00 बजे राजेन्द्र नगर, 8.13 बजे पटना सिटी, 8.25 बजे फतुहा, 8.34 बजे खुसरूपुर, 8.56 बजे बख्तियारपुर, 9.06 बजे अथमलगोला, 9.17 बजे बाढ़, 9.40 बजे मोकामा, 9.52 बजे हाथीदह, 10.06 बजे बड़हिया, 10.18 बजे मनकट्ठा, 10.25 बजे लखीसराय, 10.35 बजे किउल, 11.00 बजे मननपुर, 11.18 बजे जमुई एवं 12 बजे झाझा रूकते हुए 12.55 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या-03243 जसीडीह से दोपहर 2.30 बजे खुलकर 3.25 बजे झाझा, 3.50 बजे जमुई, 4.08 बजे मननपुर, 4.43 बजे किउल, 4.50 बजे लखीसराय, 4.56 बजे मनकट्ठा, 5.08 बजे बड़हिया, 5.20 बजे हाथीदह, 5.33 बजे मोकामा, 6.08 बजे बाढ़, 6.20 बजे अथमलगोला, 6.33 बजे बख्तियारपुर, 6.50 बजे खुसरूपुर, 7.10 बजे फतुहा, 7.30 बजे पटना सिटी, 7.43 बजे राजेन्द्र नगर एवं 7.55 बजे पटना रुकते हुए रात 9 बजे दानापुर पहुंचेगी।

Top