Logo
Header
img

सूरजपुर : सीएसआईआर-नेट में महाविद्यालय के दो छात्र सफल

सूरजपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)।शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। महाविद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थी नरेंद्र कुमार एवं निधि गुप्ता ने सीएसआईआर-नेट (केमिकल साइंस) परीक्षा सहायक प्राध्यापक श्रेणी में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

सीएसआईआर-नेट परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।

दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विकेश कुमार झा के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना है कि विभाग में मिला अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन उनकी उपलब्धि का प्रमुख आधार रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण और छात्र समुदाय ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Top