Logo
Header
img

भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू, 25 मार्च, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को भूस्खलन के चलते बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैफेटेरिया मोड़ के पास भूस्खलन हुआ है। शनिवार को किसी भी वाहन को राजमार्ग के दोनों ओर से आने-जाने की अनुमति नहीं है। दूसरी ओर ऐतिहासिक मुगल रोड जो जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ को जुड़वां सीमावर्ती जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग है, उसे साफ करने का कार्य जारी है। जल्द की इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
Top