Logo
Header
img

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर दो विद्यालयों का नामकरण

जयपुर, 4 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर विद्यालयों का नामकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद और चूरू जिले के एक-एक विद्यालय के नामकरण संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसमें राजसमंद जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री नरेन्द्रपाल चैधरी के नाम पर किया गया है। साथ ही, चूरू जिले की ग्राम पंचायत फोगा भरथरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गोपाल सिंह राजवी के नाम पर किया गया है।
Top