Logo
Header
img

ठंड बढ़ते ही सड़क पर नजर आने लगे मार्निंग वाकर

अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव हुआ है। शाम ढलते ही ठंड शुरू हो गई है, ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से लैस होकर बाहर निकल रहे हैं। वहीं अलसुबह भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव होने के साथ शहर के बाजार में गर्म कपड़ों की पूछपरख शुरू हो गई है। साथ ही फूटपाथ पर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई है।


अंचल में नवरात्र व दशहरा पर्व मनाने के बाद अब मौसम में परिवर्तन हो गया है। इन दिनोंं दोपहर का अधिकतम तापमान सिर्फ 31 डिग्री के आसपास चल रहा है, जबकि रात में न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक चला जा रहा है। शाम ढलने के साथ ठंड अधिक लगने लगी है। लोग ठंड से बचने गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। बाइक व अन्य वाहनों में घरों से निकलने पर रात में अधिक ठंड लगने लगा है। रात बढ़ने के साथ ठंड भी बढ़ रहा है। रात 10 बजे से ही खुले में पड़े सामाग्रियों व वाहनों पर ओस की बूंदे पड़नी शुरू हो गई है। कई दिन तो वातावरण में कोहरे से ढंकने लगा है। रात में घरों व अन्य जगहों पर पंखा व कूलर बंद है, क्योंकि ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ शहर व गांवों में गर्म कपड़ों की दुकानें भी सज गई है। शहर के अंबेडकर चौक में गर्म कपड़ा बेचने फुटपाथ पर व्यवसायी नजर आ रहे हैं। वहीं शहर के कपड़ा दुकानों में स्वेटर, शाल, जर्सी समेत अन्य कपड़ों की पूछपरख शुरू होने के साथ खरीदी भी लोग कर रहे हैं। शीत ऋतु में ठंड शुरू होने के साथ अलसुबह शहर के रूद्री रोड, कालेज मैदान, नेहरू गार्डन, मकई गार्डन, हाईवे रोड, रमसगरी तालाब पाथवे समेत शहर के बालक शाला मैदान क्षेत्र में मार्निंग वाक करने वाले लोगों की संख्या पहले से बढ़ गई है, क्योंकि ठंड के इस सीजन को लोग हेल्दी सीजन मानते हैं। इसके अलावा लोग साइकिलिंग, योग आदि कर रहे हैं। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है। प्रतिदिन सड़क में मार्निंग वाक करने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रही है।

Top