Logo
Header
img

डिब्रूगढ़ में भीषण आगजनी, कई किराये के मकान जलकर राख

डिब्रूगढ़ (असम), 10 नवंबर (हि.स.)। असम के डिब्रूगढ़ शहर के उत्तर अमोलापट्टी इलाके में मंगलवार को भीषण आगजनी की घटना हुई। इस आग में कई किराये के मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग आसपास के कई मकानों में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस आगजनी में तातु नामक एक व्यक्ति के घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग पर काबू पाने और उसे फैलने से रोकने की कोशिश के दौरान कई स्थानीय लोग घायल हो गए। घटना में व्यापक संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को भारी क्षति पहुंची है।

Top