Logo
Header
img

दस हजार पौध रोपण कराएगा पशुधन विभाग

पशुधन विभाग पौध रोपण अभियान के तहत 22 जुलाई को कानपुर नगर में स्थित सभी गौशालाओं एवं अस्पताल परिसर में कुल दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आर.पी. मिश्र ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर नगर के सभी गौशाला परिसर तथा पशुपालन विभाग के सभी अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। पौध रोपण के लिए सभी पशु चिकित्सालय परिसर और पशु सेवा केन्द्र पर 22 जुलाई को बृहद पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। गौशालाओं में पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने की जिम्मेदारी मनरेगा को दी गई। इस अभियान के लिए सभी पशु चिकित्सकों एवं पशु सेवा केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।

अभियान के तहत 22 जुलाई को लगभग दस हजार पौध रोपण किया जाएगा। पौध रोपण के लिए कानपुर वन विभाग पौधे उपलब्ध कराने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

Top