लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने अल्बर्ट एक्का चौक के समीप शुक्रवार को लायंस प्याऊ पर प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्णमल जैन की पुण्यतिथि पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं उनकी धर्म पत्नी प्रेम लता जैन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव विजया केडिया एवं कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शाहा ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ रांची अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सुनील केडिया, आशुतोष द्विवेदी, राम बालक वर्मा, राम कृष्ण जी , देवेश जैन, सुष्मिता जैन, देविका जैन, अनंत जैन, नीलम जैन, पार्ष जैन, पार्थ चौधरी, पवन चौधरी, मेधा चौधरी, आरती जैन सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।