Logo
Header
img

कर्नाटक के राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में किया दर्शन

अयोध्या, 27 मार्च (हि.स.)। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है। अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर बना है। अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था। आज साक्षात देख लिया है। अयोध्या विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा मेरी और भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट आस्था है। इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं रामलला के दर्शन करूं। भारत ऋषि मुनियों का देश है। देशवासियों से अपील करता हूं कि वे यहां आए। इस भव्य मंदिर को देखें और राम लला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें। जिला प्रशासन ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी में श्री हनुमंत लला के भी दर्शन पूजन किया।
Top