Logo
Header
img

कांगड़ा में चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला, 24 जुलाई (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत समेला स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 2.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

आरोपियों में लवेश राणा उर्फ तनु, पुत्र निवासी गांव उपरली मजेठली, वार्ड नं. 8, डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा, उम्र 23 वर्ष तथा मंगल कुमार, निवासी गांव धोबखाल, वार्ड नं. 7, डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा, उम्र 30 वर्ष शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Top