Logo
Header
img

आईपीएल 2026 : लखनऊ की दमदार वापसी

लखनऊ, 8 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार छह हार झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आखिरकार जीत की राह पकड़ ली। गुरुवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में लखनऊ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। बारिश के कारण मुकाबला 19-19 ओवर का किया गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। बाद में संशोधित लक्ष्य 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।

लखनऊ की जीत के सबसे बड़े नायक रहे मिचेल मार्श, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 111 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 9 छक्के लगाए। मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और बेंगलुरु के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

बेंगलुरु की ओर से जोश हैजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम दार को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही विराट कोहली और जैकब बैथल के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ अहम साझेदारी की।

आखिर के ओवरों में टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड ने ज रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

लखनऊ की ओर से युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने विराट कोहली, जितेश शर्मा और देवदत्त पडिक्कल जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट कर मैच का रुख बदल दिया।


Top