Logo
Header
img

विश्व की सबसे ताकतवर महिला थी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी: जाकिर अनवर

फारबिसगंज/अररिया , 19 नवंबर (हि.स.)।फारबिसगंज के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी शंभुनाथ मिश्रा के आवासीय परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने स्व.गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया।


जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने स्व.इंदिरा गांधी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को विश्व की सबसे मजबूत महिला बताते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा करते हुए सबसे सशक्त महिला बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी अपने जीवन काल में आखिरी सांस तक समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों कब सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए कार्य करती रही। माैके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Top