Logo
Header
img

प्रधानमंत्री मोदी ने स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति से की मुलाकात, व्यापार-एआई सहयोग पर चर्चा



नई दिल्ली, 19 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-स्विट्ज़रलैंड सहयोग को आर्थिक क्षेत्र में और मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी विशेषकर इंडिया-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श हुआ।

जायसवाल ने कहा कि इस दौरान दोनों नेताओं ने एआई नवाचार में भविष्य-उन्मुख साझेदारी पर जोर दिया।भारत–स्विट्ज़रलैंड संबंध तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देंगे, गुणवत्तापूर्ण निवेश आकर्षित करेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

Top