Logo
Header
img

तालाब किनारे झाड़ियों में मिला अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

वाराणसी,22 फरवरी (हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज रौना गांव में तालाब किनारे बुधवार को विशाल अजगर देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना क्षेत्रीय पुलिस और वन विभाग को दी। रौना गांव के तालाब पर सुबह कुछ युवक नहाने जा रहे थे। इसी दौरान तालाब किनारे झाड़ियों में सरसराहट और अजीब आवाज सुनकर युवकों ने नजदीक जाकर देखा तो विशाल अजगर देख सन्न रह गये। युवकों ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अजगर को देखने पहुंच गए। अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को भी दी गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि अजगर विशालकाय है, इसे सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए वन विभाग को जानकारी दी गई है। अजगर बच्चों और पशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हम लोग भी उसकी निगरानी करने के साथ सतर्क है।
Top