Logo
Header
img

बजट सत्र से पहले आज हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक

रांची, 9 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक आज होगी। शाम चार बजे से होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक में राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार के बाद फैसला किया जायेगा। झारखंड में 27 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। बजट सत्र 2023-24 अगले महीने 24 मार्च तक चलेगा। हेमंत सोरेन की सरकार तील मार्च 2023 को अपना बजट पेश करेगी। यूपीए सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा।
Top