Logo
Header
img

महंगाई, भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर 9 अगस्त को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत के अवसर पर 9 अगस्त को हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इस संबंध में सभी नेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।

पार्टी अध्यक्ष उदयभान ने एक पत्र जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस पर राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार को अहंकारी बताते हुए दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, आदिवासी समुदायों को अपमानित करने के खिलाफ सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 9 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा।


Top