Logo
Header
img

गुरुग्राम: साइबर अपराध नियंत्रण में हरियाणा पुलिस की उल्लेखनीय सफलता: शत्रुजीत कपूर

शनिवार को यहां भोंडसी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 783 नवप्रशिक्षित सिपाहियों के दीक्षांत समारोह में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस की उपलब्धियों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि हर तरह के अपराध में गिरावट आई है।

पुलिस महानिदेशक ने केन्द्र सरकार के गृह सचिव गोविन्द मोहन यादव के समक्ष जानकारी दी कि साइबर अपराध नियंत्रण में हरियाणा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2025 में साइबर ठगी के मामलों में 50 प्रतिशत की गिरावट और पांच गुना अधिक रिकवरी दर्ज की गई है। अब प्रतिदिन औसतन 21 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है, जो वर्ष 2023 में पांच थी। हरियाणा पुलिस द्वारा संचालित 112 इमरजेंसी सेवा को एक सशक्त प्रणाली के रूप में स्थापित किया गया है। यह सेवा प्रदेश के नागरिकों को औसतन 7 मिनट 12 सेकंड में सहायता प्रदान कर रही है और इसकी संतुष्टि दर 92 प्रतिशत है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक जिले में महिला थाना स्थापित किया गया है। इसके साथ ही 2200 से अधिक हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। परिणामस्वरूप महिला विरुद्ध गंभीर अपराधों में विगत दो वर्षों में उल्लेखनीय कमी आई है।

Top