गोपालगंज, 26 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में डीएम प्रशांत कुमार सीएच को सम्मानित किया गया। जिलांतर्गत नशा मुक्ति दिवस पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी को प्रभारी डीएम-सह-डीडीसी कुमार विवेक निशांत,उत्पाद अधीक्षक अमृमेश कुमार कन्हैया सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर एवं पटना में आज आयोजित अधिवेशन भवन में नशा मुक्ति पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा सभी पदाधिकारियों के द्वारा देखा और सुना गया व जिला प्रशासन के पदाधिकारी लाभान्वित हुए। प्रसारण समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित किया गया था,जिसमें उत्पाद अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।
आयुक्त उत्पाद रजनीश कुमार सिंह ने डीएम को मध्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया था। यूपी का सीमावर्ती जिला में राज्य सरकार के मद्य निषेध के प्रभाविता के निमित डीएम, एसपी व उत्पाद अधीक्षक लगातार समीक्षा करने के अतिरिक्त कार्यों का अनुश्रवण करते हैं। इस क्षेत्र में जिला की उपलब्धियों को सम्मान प्राप्त होने पर इसे डीएम ने जिला की मद्य निषेध टीम की सराहना की तथा इस सम्मान को आमजन को समर्पित किया है। जिला के आमजन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए डीएम ने मद्य निषेध और नशा मुक्ति पर संवेदनशीलता के प्रति संकल्प व्यक्त किया है।