Logo
Header
img

बदमाशों ने किसान को मारी गोली

बेगूसराय, 03 अप्रैल। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को गंगा स्नान करने जा रहे एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। सिर (कनपटी) में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बबूरबन्ना तोला सिहमा की है। घायल किसान की पहचान बबुरबन्ना टोला के ही निवासी स्व. सागर सिंह के पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन तथा बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजू सिंह प्रत्येक दिन की तरह सोमवार को भी सुबह करीब पांच बजे घर से निकल कर बगल के ही घाट पर गंगा स्नान करने जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने रोककर पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई का विरोध करने पर सिर में गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे उठाकर डॉ. अशोक शर्मा के अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कराया गया है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल रहा है तथा घायल के होश में आने के बाद ही इसका कुछ खुलासा होगा। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती के मुताबिक गोलीबारी की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन और घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी पर छापेमारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया रुपया के लेनदेन में गोली चलने की बात सामने आई है।
Top