Logo
Header
img

कांग्रेस ने हमेशा अपराधीकरण को बढ़ावा द‍िया है : ओपी चौधरी

रायपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी झारखंड दौरे से शन‍िवार को राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड दौरे को लेकर और देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को अशांत करने का काम किया है। कांग्रेस अपराधि‍क प्रवृत्‍ति‍ को हमेशा बढ़ावा देने का काम क‍िया है।


झारखंड में मिली जिम्मेदारी को लेकर वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन 365 दिन 24 घंटे काम करता है। झारखंड में चुनाव है तो वहां जाकर कार्य में सहयोग कर रहे हैं। पर्दे के पीछे रहकर हमको काम करना होता है। संगठन जो भी काम कार्यकर्ताओं को देता है, उसे प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाता है।


बिहार का प्रभारी देवेंद्र यादव को बनाए जाने पर वित्तमंत्री चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपराधीकरण को अपने सर्वोच्च स्तर पर ले गई है। देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर खराब करने का काम किया है। कांग्रेस हमेशा अपराध व अपराध‍िक प्रवृत्‍त‍ि को संरक्षण देती आ रही है।

Top