Logo
Header
img

इतिहास के पन्नों मेंः 10 फरवरी

वीर शहीदों की याद में स्मारकः शुरू में अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से जाने गए इंडिया गेट का निर्माण ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रथम विश्वयुद्ध और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था।

10 फरवरी 1921 को डयूक ऑफ कनॉट द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी। इसके निर्माण में दस वर्ष लगे और 12 फरवरी 1931 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने इंडिया गेट का उद्घाटन किया। दिल्ली के मुख्य वास्तुकार रहे एडविन लुटियन ने ही इंडिया गेट को भी डिजाइन किया। इसके निर्माण में मुख्य रूप से लाल और पीले पत्थरों का उपयोग किया गया है जिन्हें भरतपुर से लाया गया था। इसकी ऊंचाई 137,79 फुट है और इसमें 13516 से अधिक भारतीय व ब्रिटिश सैनिकों के नाम अंकित हैं। स्मारक की संरचना पेरिस के आर्क डे ट्रॉयम्फ से प्रभावित है।

अन्य अहम घटनाएंः

1616ः ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार में पहुंचे।

1692ः कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन।

1818ः तीसरा व अंतिम युद्ध रामपुर में अंग्रेज व मराठा के बीच लड़ा गया।

1846ः सिख व ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई।

1879ः अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में रोशनी के लिए पहली बार बिजली का इस्तेमाल।

1912ः ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम व क्वीन मैरी भरत से रवाना।

1916ः ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू।

1918ः सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्वयुद्ध से हटने की घोषणा की।

1921ः महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।

1931ः नयी दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1970ः कवि कुमार विश्वास का जन्म।

1979ः ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1992ः अंडमान निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1995ः सुप्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी का निधन।

2009ः प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला।

Top