Logo
Header
img

मुख्यमंत्री आज देवास जिले में, महिला सम्मेलन में होंगे शामिल

देवास, 18 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार ) देवास जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां सोनकच्छ में आयोजित लाड़ली बहना योजना के महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12ः30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12ः55 बजे देवास आएंगे। वे यहां से सोनकच्छ पहुंचकर महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 03ः15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Top