Logo
Header
img

सीएम शिवराज आज दिल्ली दौरे पर

भोपाल, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली के दौरे पर हैं। मप्र में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की घोषणा होगी, जिसमें वे शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान मध्यप्रदेश के कलाकार मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 में हुई थी। अब तक ये खेल दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में आयोजित किए जा चुके हैं। 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश को सौंपी गई है। यह आयोजन जनवरी-फरवरी 2023 में होगा। गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर एवं बालाघाट) में किया जाएगा। 30 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

Top