Logo
Header
img

मुख्यमंत्री ने की अमृत वृक्ष आंदोलन की शुरुआत

गुवाहाटी, 17 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज राजधानी दिसपुर स्थित जनता भवन परिसर में वृक्ष लगाकर अमृत वृक्ष आंदोलन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी एक जानकारी में कहा है कि असम आज एक और विश्व रिक़ॉर्ड बनाने जा रहा है। आज असम में एक करोड़ पौधारोपण किया जा रहा है। जनता भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की। इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम सरकार के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने पत्र लिखकर असम सरकार को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज असम ने इतिहास रचा है। आज मैं (मुख्यमंत्री) 1 करोड़ पौधे लगाने के लिए अमृत वृक्ष जनांदोलन में शामिल हुआ। वृक्ष आधारित अर्थव्यवस्था तैयार करने, एक स्वच्छ पर्यावरण बनाने और हरे ग्रह के एक सच्चे चैंपियन नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए यह जन भागीदारी वाला आंदोलन है।
Top