Logo
Header
img

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बताया आधुनिक हिमाचल के निर्माता

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी और सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना को सशक्त आधार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में रहकर राज्य की सेवा की। उनका निधन 8 जुलाई 2021 को कोरोना संक्रमण के चलते हुआ था।

प्रदेश की राजनीति, संस्कृति और विकास में उनके योगदान को आज भी स्मरण किया जाता है।

Top