Logo
Header
img

मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व वेटलैंड दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 2 फ़रवरी (हि.स.)। आज विश्व वेटलैंड दिवस यानि आद्र्रभूमि दिवस है। प्रत्येक वर्ष दो फरवरी को वल्र्ड वेटलैंड डे के रूप में मनाया जाता है। पहली बार यह 1997 में मनाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व वेटलैंड दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नमभूमि संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा ‘आपको विश्व वेटलैंड दिवस की शुभकामनाएं। वेटलैंड प्राकृतिक चक्रों को बनाये रखने के साथ जल को प्रदूषण मुक्त और वनस्पतियों-औषधीय पौधों के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइये, धरती के संतुलन और समृद्ध मानव जीवन के लिए वेटलैंड के संरक्षण में हम भी सहभागी बनें। उल्लेखनीय है कि वेटलैंड यानी नदी, तालाब, पोखर और ऐसे जलक्षेत्र जहाँ हमेशा या साल के कई महीने जल भरा रहता है। वेटलैंड पानी को प्रदुषण मुक्त बनाए रखने का काम करती है। वेटलैंड्स जंतु ही नहीं बल्कि पौधों के लिए भी एक समृद्ध तंत्र है, जहां कई उपयोगी वनस्पतियां और औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिनका इस्तेमाल कई आवश्यक चीज़ों में किया जाता है। वेटलैंड मानव जीवन जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने, कार्बन पृथक्करण, दुर्लभ प्राणियों के आश्रय, मत्स्य पालन, धान खेती आदि आजीविका गतिविधियों में काफी महत्वपूर्ण है।
Top