Logo
Header
img

उत्तराखंड की भाजपा सरकार का एक साल पूरा

देहरादून, 23 मार्च, उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से ''एक साल नई मिसाल'' के नाम से प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में सरकार की उपलब्धियां दर्शायी गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं उनमें 250 की आबादी वाले गांवों तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना पहुंचाया जाना प्रमुख है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां आवागमन की समस्या कठिन है वहां सड़क सुविधा से विशेष सहायता होगी। इसी तरह घोषणाएं में दीवालीखाल से गैरसैंण तक सड़क का चौड़ीकरण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने गरीब मजदूरों के बच्चों के लिए मॉडल स्कूल विकसित करने की घोषणा की है। इसी तरह प्रदेश के सभी 13 जिलों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पढ़ने वाले बच्चों के लिए सचल प्रयोगशालाएं संचालित की जाएंगी, जहां बच्चे विज्ञान का प्रायोगिक कार्यक्रम चला पाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम को उच्चीकृत कर खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। काफी लंबे अर्से से उत्तराखंड के खिलाड़ियों की मांग थी कि एक खेल विश्वविद्यालय होना चाहिए।
Top