आजाद से भयभीत रहती थी अंग्रेजी हुकूमत : पवन मिश्र
देवरिया, 27 फरवरी (हि.स.)। देश की आजादी के नायक रहे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज के पास स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। और पुष्पांजलि करके उनके बलिदान को याद किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अमर शहीद चद्रशेखर आजाद को देश युगों-युगों तक याद रखेगा। आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजी हुकुमत चद्रशेखर आजाद से भयभीत रहती थी, अंग्रेजी सेना को चद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी तेवर से हमेशा डर बना रहता था। उन्होंने कहा कि देश के लिए किया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।
भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री नवीन सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर बलिदानियों के कारण देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।