Logo
Header
img

भोपाल: हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में भाजपा युवा मोर्चा लगाएगा 25 लाख पौधे

भोपाल, 2 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान चला रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में 75 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। कूनो नेशनल पार्क के अपने दौरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अभियान में शामिल होकर पौधा रोप चुके हैं। इसी अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा आज 25 लाख पौधे लगाएगा।


हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान को भाजपा युवा मोर्चा ने तीन चरणों में बांट दिया था। इसके पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को 25 लाख पौधे रोपे गए। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक फिर 25 लाख पौधे लगाए गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर को भी मोर्चा ने प्रदेश भर में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता, पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाएंगे।

Top